ALL >> Politics >> View Article
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सिद्धू मूसेवाला के पिता, राहुल गांधी ने जालंधर में की पूजा

जालंधर। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण 24 घंटे तक निलंबित रहने के बाद खालसा कॉलेज मैदान से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा शुरू होने के बाद गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक चले।
चौधरी का रविवार को जालंधर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राहुल गांधी ...
... भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 2 बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। यात्रा दोबारा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने जालंधर में देवी तालाब मंदिर में पूजा-अर्चना की।
ALSO READ: CM शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
अपराह्न करीब तीन बजे यात्रा शुरू होने के बाद गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक चले। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल मई में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा में प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी के साथ नफरत, भय और हिंसा फैलाने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया। बाद में, यात्रा के दौरान दो युवकों ने राहुल गांधी को मूसेवाला की एक तस्वीर भी दी। मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे।
Add Comment
Politics Articles
1. Maneka Gandhi Accuses Iskcon Of Selling Cows To Butchers: A Controversial Allegation With Far-reaching ConsequencesAuthor: perplexity
2. N Chandrababu Naidu’s Approach In Transforming Renewable Energy Landscape In Ap
Author: Naagaseo
3. The Rise Of Digital News Agency Networks Globally
Author: Satish kumar
4. Kia Motors: Nara Chandrababu Naidu’s Pride Project Of Ananthapuram
Author: Nara Lokesh
5. N Chandrababu Naidu’s Endeavors Under Waada Waadala Chandrannna Bata Scheme In Prakasam
Author: Nara Chandrababu Naidu's Deepam Scheme
6. N Chandrababu Naidu's Vision: Transforming Andhra Pradesh Into A Digital And Innovative Powerhouse
Author: Naagaseo
7. Building The Future: The Vision Of Amaravati - India's Sustainable And Innovative Capital City
Author: Nara Lokesh
8. Godavari River Water Utilization Corporation By Tdp Government’s
Author: Nara Chandrababu Naidu's Deepam Scheme
9. Seemandhra's Economic Development Under N Chandrababu Naidu's Leadership
Author: Nara Lokesh
10. Nara Chandrababu Naidu’s Vision For The Development Of Irrigation And Modernization
Author: krishna
11. Nara Chandrababu Naidu’s Revenue-generating Initiatives In Nellore
Author: Naagaseo
12. N Chandrababu Naidu's Vision Of Transforming Hyderabad Into Genome Valley
Author: Nara Lokesh
13. N. Chandrababu Naidu's Trailblazing Leadership In Healthcare Transformation
Author: krishna
14. Chandranna Sankranthi Kanuka: Tdp Government’s Initiative For Bpl Cardholders In Ap
Author: Nara Lokesh
15. 10 Points Why Rahul Is Good As Pm
Author: Jay Prakash