ALL >> Politics >> View Article
ट्रंप ने मेदवेदेव को रूस का नाकाम पूर्व राष्ट्रपति बताया
Russia- US : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के ‘बेहद भड़काऊ बयानों’ के बीच दो अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि मेदवेदेव के ‘बेहद भड़काऊ बयानों’ के आधार पर उन्होंने उचित क्षेत्रों में दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया है।
ट्रंप ने मेदवेदेव को रूस का नाकाम पूर्व राष्ट्रपति बताया
राष्ट्रपति ...
... ने कहा, बयान बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और कभी-कभी यह अनचाहे दुष्परिणामों की ओर ले जाते हैं, मैं आशा करता हूं कि मेदवेदेव के बयानों से ऐसा न हो। दरअसल ट्रंप ने बृहस्पतिवार तड़के एक पोस्ट में मेदवेदेव को रूस का नाकाम पूर्व राष्ट्रपति बताया था। इसके कुछ घंटे बाद मेदवेदेव ने जवाब देते हुए कहा, रूस हर मामले में सही है और अपने रास्ते पर चलता रहेगा।
दोनों देशों के बीच जुबानी जंग की शुरुआत इस हफ्ते हुई थी, जब मेदवेदेव ने लिखा, ट्रंप रूस के साथ अल्टीमेटम गेम खेल रहे हैं। उन्हें दो बातें याद रखनी चाहिए: 1. रूस इजराइल या ईरान नहीं है। 2. हर नया अल्टीमेटम एक खतरा है और युद्ध की ओर ले जाने वाला एक कदम है। रूस और यूक्रेन के बीच नहीं, बल्कि उनके अपने देश (अमेरिका) के साथ। शुक्रवार को जब ट्रंप व्हाइट हाउस से रवाना हो रहे थे, तब उनसे पूछा गया कि पनडुब्बियों का स्थान कहां बदला गया है तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
ट्रंप ने कहा, हमें ऐसा करना ही था। हमें बस सावधान रहना होगा। धमकी दी गई थी। हमें लगा कि यह उचित नहीं है, इसलिए मुझे बहुत सावधान रहना होगा। ट्रंप ने यह भी कहा, मैं ऐसा अपने लोगों की सुरक्षा के लिए कर रहा हूं। जब आप परमाणु शक्ति की बात करते हैं, तो हमें तैयार रहना होगा। हम पूरी तरह से तैयार हैं। व्लादिमीर पुतिन पर तीसरी बार चुनाव लड़ने पर रोक लगने के बाद मेदवेदेव 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति रहे थे। बाद में पुतिन को फिर चुनाव लड़ने की अनुमति मिलने के बाद मेदवेदेव ने पद छोड़ दिया था।
Add Comment
Politics Articles
1. Beyond The Oil Price Surge: How The Next Energy Shock Could Reshape Global Business StrategyAuthor: Chulani De Silva
2. Strait Of Hormuz Crisis Exposes Hidden Powers
Author: P Sesh Kumar
3. Philippines 2026 Defense Outlook: Stronger Alliances And Rising Security Challenges
Author: geopulse lab
4. How Omprakash Singhal Is Working For People’s Issues In Bharatpur
Author: Jainendra Agrawal
5. Chaitanya Sharma: A New Generation Of Leadership From Gagret To Himachal Pradesh Politics
Author: Riya Soni
6. Office Of Count Jonathan Of Aquitaine Confirms Correspondence Handling And Verification Procedures
Author: Miss Adelaide
7. Sunny Nimhan Encourages Farmers | Youth Empowerment In Pune
Author: Sunny Nimhan spearheads relief operations for Maha
8. Federal Budget Vote - Critical Juncture For Minority Government
Author: harnaik singh rathor
9. What Is The Essence Of Reading Daily Business News In Your Life?
Author: Uttra News
10. Cybersecurity Excellence: How Andhra Pradesh Is Leading India In Digital Resilience
Author: krishna
11. Uttarakhand News Emerging As An Important Aspect In Uttarakhand
Author: Uttra News
12. Tcs To Set Up It Facility Housing 10k Employees In Vizag: Nara Lokesh
Author: nannuri
13. Why Defence Security Alerts Matter To Every Indian
Author: Defence and Security Alert Magazine
14. Chandrababu Naidu's Blueprint For Andhra Pradesh: A Legacy Of Transformation And Innovation
Author: nannuri
15. Politicians In Pune: Driving Change And Youth Empowerment In Pune
Author: Sunny Nimhan






