123ArticleOnline Logo
Welcome to 123ArticleOnline.com!
ALL >> Politics >> View Article

कर्नाटक विधानसभा में सावरकर की तस्‍वीर को लेकर बवाल, विवाद में हुई दाऊद इब्राहिम की एंट्री

Profile Picture
By Author: WD entertelment desk
Total Articles: 37
Comment this article
Facebook ShareTwitter ShareGoogle+ ShareTwitter Share

अब कर्नाटक में वीर सावरकर की तस्वीर को लेकर बवाल हो गया है। दरअसल, कर्नाटक विधानसभा हॉल में सावरकर की तस्‍वीर लगाई गई थी, जिसके खिलाफ विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कांग्रेस के अन्‍य विधायकों ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने सत्‍ता पक्ष पर विधानसभा की कार्रवाही नहीं चलने देने का आरोप लगाया है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख और विधायक डीके शिवकुमार सावरकर ने विधानसभा हॉल में फोटो लगाए जाने का विरोध करते हुए कहा- सत्ता ...
... पक्ष 'भाजपा' चाहती है कि विधानसभा की कार्यवाही न चले। वहीं, तस्‍वीर को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं।

राज्य सरकार पर कांग्रेस के आरोप हैं कि वे नहीं चाहते कि विधानसभा की कार्यावाही हो, इसलिए इसे बाधित किया जा रहा है। क्‍योंकि इससे उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो जाएंगे। सत्ता पक्ष के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए वो बुरी तरह से डरी हुई है। इसी डर की वजह से वो तरह तरह के हथकंडे अपना रही है।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा कक्ष में वीडी सावरकर की तस्‍वीर के अनावरण करने के खिलाफ विपक्ष के नेता सिद्धारमैया समेत वाल्मीकि, बासवन्ना, कनक दास, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और कई अन्य लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसका विरोध किया है।

इधर इस पूरे विवाद में दाऊद इब्राहिम की एंट्री हो गई है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सावरकर की फोटो लगाने से आपको तकलीफ हो रही है तो सिद्धारमैया से पूछिए कि क्‍या दाऊद इब्राहिम की तस्‍वीर लगाएं क्‍या?
edited by navin rangiyal

Total Views: 371Word Count: 248See All articles From Author

Add Comment

Politics Articles

1. Beyond The Oil Price Surge: How The Next Energy Shock Could Reshape Global Business Strategy
Author: Chulani De Silva

2. Strait Of Hormuz Crisis Exposes Hidden Powers
Author: P Sesh Kumar

3. Philippines 2026 Defense Outlook: Stronger Alliances And Rising Security Challenges
Author: geopulse lab

4. How Omprakash Singhal Is Working For People’s Issues In Bharatpur
Author: Jainendra Agrawal

5. Chaitanya Sharma: A New Generation Of Leadership From Gagret To Himachal Pradesh Politics
Author: Riya Soni

6. Office Of Count Jonathan Of Aquitaine Confirms Correspondence Handling And Verification Procedures
Author: Miss Adelaide

7. Sunny Nimhan Encourages Farmers | Youth Empowerment In Pune
Author: Sunny Nimhan spearheads relief operations for Maha

8. Federal Budget Vote - Critical Juncture For Minority Government
Author: harnaik singh rathor

9. What Is The Essence Of Reading Daily Business News In Your Life?
Author: Uttra News

10. ट्रंप ने मेदवेदेव को रूस का नाकाम पूर्व राष्ट्रपति बताया
Author: jago

11. Cybersecurity Excellence: How Andhra Pradesh Is Leading India In Digital Resilience
Author: krishna

12. Uttarakhand News Emerging As An Important Aspect In Uttarakhand
Author: Uttra News

13. Tcs To Set Up It Facility Housing 10k Employees In Vizag: Nara Lokesh
Author: nannuri

14. Why Defence Security Alerts Matter To Every Indian
Author: Defence and Security Alert Magazine

15. Chandrababu Naidu's Blueprint For Andhra Pradesh: A Legacy Of Transformation And Innovation
Author: nannuri

Login To Account
Login Email:
Password:
Forgot Password?
New User?
Sign Up Newsletter
Email Address: