ALL >> Religion >> View Article
J&k: कूपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की साजिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी और एक आतंकवादी को मार गिराया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि सेना ने 15/16 फरवरी, 2023 की रात को तंगधार सेक्टर के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।
सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में शांति एवं अमन भंग करने के पाकिस्तान के प्रयासों को नाकाम कर दिया तथा नियंत्रण रेखा के पास दुश्मन पर सफलतापूर्वक नैतिक ...
... बढ़त बनाए रखा। प्रवक्ता ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते कहा कि घुसपैठ रोधी ग्रिड में तैनात सुरक्षा बलों को एलओसी बाड़े के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला।
उन्होंने कहा कि चौकी के बेहद करीब पहुंचने पर आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की गोलीबारी हुई। सतर्क बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया जबकि गोलीबारी में एक अन्य घायल हो गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर घायल आतंकी अपने साथी के साथ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर भाग गया। प्रवक्ता ने कहा कि सुबह तलाश अभियान के दौरान मृत घुसपैठिए का शव बरामद किया गया।
घटनास्थल से एके सीरीज का एक राइफल, एक हल्का स्वचालित हथियार, 6 मैग्जीन, दो ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर लगातार घुसपैठ की कोशिशें कश्मीर घाटी में आतंकवाद को अंजाम देने और युद्धविराम समझौते के बहाने शांति और अमन को बाधित करने के पाकिस्तान के प्रयासों की याद दिलाती हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
Add Comment
Religion Articles
1. Shaping Tomorrow’s Faith: Engaging Youth In Discipleship TrainingAuthor: Pete Robertson
2. Love Spell Specialist In Luxembourg – Get Help For Love, Marriage & Relationship Problems
Author: Pandit VK Shastri Ji
3. Powerful Pitra Dosh Puja And Kaal Sarp Dosh Remedies At Trimbakeshwar
Author: Trimbakeshwar Nashik
4. Best Kaal Sarp Dosh Puja And Mahamrityunjay Jaap In Ujjain
Author: Rahul Pathak
5. Shivling Lockets - Pooja Items, Puja Services Online
Author: vedicvaani
6. Narmada Shivling - Pooja Items, Puja Services Online
Author: vedicvaani
7. Shivling In Parad (mercury) - Pooja Items, Puja Services Online
Author: vedicvaani
8. Gemstone Shivling - Pooja Items, Puja Services Online
Author: vedicvaani
9. Buy Shivling | Shiva Lingam Online
Author: vedicvaani
10. Black Magic Astrologer In Armane Nagar
Author: PandithAstrologested
11. The Beauty Of Muslim Festivals And Why They Matter Today
Author: Khurram Shahzad
12. Kaal Sarp Puja In Trimbakeshwar – Remedies, Symptoms & Puja Booking
Author: Pandit Vedanshu Guruji
13. Pitra Dosh Puja In Trimbakeshwar: A Powerful Ritual For Ancestral Peace And Life Transformation
Author: Pandit Ashok Guruji
14. Cremation And Burial Services In Kl: A Guide To Saying Goodbye With Grace
Author: Andy
15. Benefits Of Reading Spiritual Books For Mental Wellness
Author: Kiran Wells