ALL >> Others >> View Article
Jharkhand: पारसनाथ पहाड़ी के समर्थन में आदिवासी 30 जनवरी को रखेंगे 1 दिन का उपवास
रांची। आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलिहातु में आदिवासी पारसनाथ पहाड़ी को बचाने के अपने आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए 30 जनवरी को 1 दिन का उपवास करेंगे। आदवासी संस्थाओं के संयुक्त फोरम के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
बड़ी संख्या में आदिवासी मंगलवार को गिरिडीह जिले में पारसनाथ पहाड़ियों के पास एकत्र हुए और राज्य सरकार एवं केंद्र से इस ...
... स्थल को जैन समुदाय के चंगुल से मुक्त करने का आग्रह किया। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सैकड़ों आदिवासियों ने पहाड़ी क्षेत्र में पारंपरिक हथियार लेकर और ढोल नगाड़े बजाकर प्रदर्शन किया। 'झारखंड बचाओ मोर्चा' के एक सदस्य ने मंगलवार को कहा कि मरंग बुरु (पारसनाथ) झारखंड के आदिवासियों का जन्मसिद्ध अधिकार है और दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें इस अधिकार से वंचित नहीं कर सकती है। आदिवासी अपने आंदोलन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए 30 जनवरी को खूंटी के उलिहातु में 1 दिन का उपवास करेंगे, जो उनके नेता बिरसा मुंडा की जन्मस्थली है।
देशभर के जैन पारसनाथ पहाड़ियों को पर्यटन स्थल के रूप में नामित करने वाली झारखंड सरकार की 2019 की अधिसूचना को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि इससे पर्यटकों का तांता लग जाएगा और उनके पवित्र स्थल पर मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन शुरू होने की आशंका है।
जैनियों के विरोध के बाद पारसनाथ पहाड़ियों में पर्यटन को बढ़ावा देने के झारखंड सरकार के कदम पर केंद्र ने रोक लगा दी थी लेकिन अब आदिवासी भी इस जमीन पर दावा करते हुए इसे जैनियों से मुक्त करने की मांग को लेकर मैदान में कूद पड़े हैं। देश की सबसे बड़े अनुसूचित जनजाति समुदाय में से एक संथाल जनजाति की झारखंड, बिहार, ओडिशा, असम और पश्चिम बंगाल में अच्छी खासी आबादी है और ये प्रकृति की पूजा करते हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
Add Comment
Others Articles
1. Automotive Product Testing Labs: Validating Safety, Performance And ReliabilityAuthor: URS Labs
2. Modern Fleet Management Made Easier With Transport Management Software
Author: Mr. Brahma Chauhan
3. Gold Purity And Making Charges: What Every Buyer Should Know Before Spending A Rupee
Author: rimshad
4. Chartered Accountant In Trichy: Professional Financial And Tax Support
Author: massclick
5. Professional Safety Video Production Company For Uk Businesses
Author: Studio52
6. Residential & Commercial Plumber In San Mateo You Can Trust
Author: Commando Plumbing
7. Why Proof Research Ar Barrels Are A Top Choice For Lightweight Precision And Consistent Accuracy
Author: Paul Butler
8. Choosing High Temperature Epoxy For Demanding Industrial Applications
Author: zoha sen
9. Clothing For Schools | Quality School Apparel – The Uniform Company
Author: The Uniform Company
10. Why Gokuldham Mahatirth Is A Trusted Name For Gau Mata Seva In India
Author: Gokuldham Mahatirth
11. Who Is A Good Candidate For Tummy Tuck Surgery? Signs It Might Be Right For You
Author: Dr Rachana Tataria
12. Top Villa Architects Pune: The Importance Of Personalized Residential Design
Author: Nikita
13. How To Choose The Right Ad Film Agency In Mumbai For Your Brand
Author: priya
14. Online Saree Shopping In Trichy – Discover Elegant Saree Collections With Ease
Author: massclick
15. Italian Restaurant In Half Moon Bay With Authentic Mediterranean Flavors
Author: Fattoria e Mare






