123ArticleOnline Logo
Welcome to 123ArticleOnline.com!
ALL >> Others >> View Article

जॉनसन एंड जॉनसन को बंबई हाईकोर्ट से मिली राहत, बेबी पाउडर बेचने की अनुमति

Profile Picture
By Author: WD entertelment desk
Total Articles: 37
Comment this article
Facebook ShareTwitter ShareGoogle+ ShareTwitter Share

मुंबई। बंबई हाईकोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को अपना बेबी पाउडर बनाने, उसका वितरण करने और बेचने की अनुमति दे दी। अदालत ने कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के महाराष्ट्र सरकार के आदेश को सख्त बताते हुए उसे खारिज कर दिया।

न्यायमूर्ति गौतम पटेल और न्यायमूर्ति एस जी दिगे की पीठ ने कंपनी को बेबी पाउडर का उत्पादन करने, उसका वितरण करने तथा उसे बेचने की अनुमति दे दी।

पीठ ने कंपनी की राज्य सरकार के दो आदेशों को चुनौती देने वाली एक याचिका पर यह आदेश ...
... पारित किया। राज्य सरकार ने 15 सितंबर, 2022 को कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया था 20 सितंबर, 2022 को बेबी पाउडर के निर्माण और बिक्री को तुरंत रोकने का आदेश था।

अदालत ने कहा कि कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए गुणवत्ता और सुरक्षा संबंधी मानकों को बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी एक उत्पाद में इनका मामूली विचलन होने पर पूरी उत्पादन प्रक्रिया को बंद करना उचित नहीं लगता।

अदालत ने आदेश में कहा कि कार्यकारी एक चींटी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं कर सकता। क्या यह हमेशा अपरिहार्य है कि जब किसी उत्पाद का, (निर्धारित मानदंडों से) विचलन या गैर-अनुपालन का एक मामला हो, तो नियामक प्राधिकरण के पास एकमात्र विकल्प, उत्पादन करने वाली कंपनी का लाइसेंस रद्द कर देना होता है?

पीठ ने कहा कि यह हमें सख्त प्रतीत होता है। ऐसा लगता है कि कार्यकारी कार्रवाई में खामी अथवा अतार्किकता है। ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे पता चले कि एफडीए (राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन) ने याचिकाकर्ता कंपनी के किसी अन्य उत्पाद के लिए या किसी अन्य कंपनी के लिए इस तरह का कड़ा रुख अपनाया है।

उच्च न्यायालय ने अपनी व्यवस्था में सरकारी आदेशों को रद्द कर दिया और कंपनी को बेबी पाउडर उत्पादों के निर्माण, वितरण और बिक्री की अनुमति दे दी।

Total Views: 312Word Count: 295See All articles From Author

Add Comment

Others Articles

1. Why Roadrunner Not Receiving Emails? Try These Troubleshooting Methods
Author: oliviadey

2. Does Roadrunner Email Still Work And How Can You Access It?
Author: oliviadey

3. Waterproofing Services In Thane: What Property Owners Should Know
Author: Weather Safeguard Waterproofing Services

4. Beyond Shea: How To Find The Perfect Plant-based Butter Manufacturer For Your Next Bestseller
Author: Manorama Industries

5. Mineral Wool Sandwich Panels – Fire & Thermal Insulation
Author: Bnal Prefabs

6. Cara Memilih Perhiasan Mutiara Asli Yang Elegan Dan Berkualitas
Author: arsignaturestore

7. Why Carpet Cleaning Services Improve Carpet Texture And Visual Appeal
Author: Why Carpet Cleaning Services Improve Carpet Textur

8. Display Rack Manufacturers In India: A Practical Guide For Retail Stores
Author: Bharat Display Solutions

9. Statutory Compliance Services In Kochi: Simplifying Workforce Compliance For Businesses
Author: Kalyani globosoft

10. 3bhk Interior Design Hyderabad | Oliveoak Interiors
Author: OliveOak Interiors

11. Complete Glass Work Solutions In Hyderabad
Author: Premium Steel & Glass Railing

12. What Makes Ethereum Tokens Useful For Web3 Projects?
Author: Roshan Raj Bhagat

13. Go For The Best Natural Gas Power Generator
Author: Shandong Zhongneng Zhihua Energy Equipment Technol

14. The Ultimate And Best Animal Rescue Sanctuary Usa
Author: Happy Tails Animal Sanctuary

15. Professional Residential Interior Design Services In Hyderabad
Author: Maheswari11

Login To Account
Login Email:
Password:
Forgot Password?
New User?
Sign Up Newsletter
Email Address: