123ArticleOnline Logo
Welcome to 123ArticleOnline.com!
ALL >> General >> View Article

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए नियमों का मसौदा जारी, जिम्मेदार ढंग से करना होगा संचालित

Profile Picture
By Author: WD entertelment desk
Total Articles: 37
Comment this article
Facebook ShareTwitter ShareGoogle+ ShareTwitter Share

नई दिल्ली। सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए एक स्वनियामकीय व्यवस्था बनाए जाने के साथ ही भारत में स्थित उनके पते का सत्यापन अनिवार्य करने का प्रावधान नियमों के मसौदे में किया है। सोमवार को प्रकाशित इन नियमो के मसौदे के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के तहत लाया जाएगा। ये नियम सोशल मीडिया कंपनियों के लिए वर्ष 2021 में जारी किए गए थे।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नियमों ...
... के मसौदे में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए भारत में लागू कानूनों का अनुपालन जरूरी करने के साथ ही कहा है कि जुआ या सट्टेबाजी से संबंधित कोई भी कानून इन कंपनियों पर लागू होगा। मंत्रालय ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि मसौदा संशोधनों का उद्देश्य ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों की वृद्धि सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें जिम्मेदार ढंग से संचालित करना है।

नियमों के मसौदे में गेमिंग कंपनियों के लिए जांच-परख संबंधी अतिरिक्त प्रावधान किए गए हैं। इनमें एक स्वनियामकीय निकाय के पास पंजीकृत सभी ऑनलाइन गेम्स के लिए पंजीकरण चिह्न का प्रदर्शन और खेल में शामिल होने वाले व्यक्तियों को जमा राशि की निकासी या रिफंड, जीती हुई रकम के वितरण और फीस एवं अन्य शुल्कों के बारे में अवगत कराना शामिल है।

सार्वजनिक सूचना के मुताबिक कि स्वनियामकीय निकाय का मंत्रालय के पास पंजीकरण कराना होगा। यह निकाय ऑनलाइन गेम्स की पेशकश करने वाली मध्यवर्ती कंपनियों का पंजीकरण उनकी अर्हता के आधार पर करेगा। ऐसा निकाय एक शिकायत निपटान व्यवस्था के जरिए आने वाली शिकायतों का निपटारा भी करेगा। मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग के नियमन से संबंधित इन नियमों के मसौदे पर 17 जनवरी तक सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

Total Views: 218Word Count: 271See All articles From Author

Add Comment

General Articles

1. India's Workforce Has The Lowest Formal Vocational Training Among Major Economies
Author: Chaitanya kumari

2. Water Damage In Toronto: Steps To Protect Your Property
Author: expertcleantips

3. Restoration Services: From Flooded Basement To Recovery
Author: expertcleantips

4. Get To Know A Hatchback
Author: Gary Martin

5. The Ultimate Guide To Choosing The Perfect Outboard Motor For Every Boating Adventure
Author: marina

6. Why Are Heartbroken Girls Searching For Sad Shayari Online?
Author: Banjit Das

7. Why Most Boys Never Share Their Pain Publicly
Author: Banjit Das

8. Mobile App Development Company California - Why Users Delete Most Apps Within A Week
Author: Akansha

9. Wholesale Sim Card Distribution & E-sim Services | Enk Wireless
Author: Wholesale Dealer

10. Seo Services: Driving Business Growth And Visibility In 2026
Author: Devakey Digital Solutions

11. Crucial Step In Ai And Technology
Author: sevenmentor

12. The Rise Of Anime Dubbing In India: Industry Growth, Challenges & Opportunities
Author: Pratham Singh

13. Why Artificial Intelligence Training Is Gaining Attention Among Kolkata Graduates
Author: Soumya

14. Kaal Sarp Dosh Nivaran At Trimbakeshwar
Author: Trimbakeshwar Pooja

15. Allopathic Billing Services: A Complete Guide For Medical Practices
Author: Brain

Login To Account
Login Email:
Password:
Forgot Password?
New User?
Sign Up Newsletter
Email Address: