123ArticleOnline Logo
Welcome to 123ArticleOnline.com!
ALL >> General >> View Article

Maruti, Tata Toyota, Hyundai में 2022 के अंतिम माह इस कंपनी ने बिक्री में मारी बाजी

Profile Picture
By Author: WD entertelment desk
Total Articles: 37
Comment this article
Facebook ShareTwitter ShareGoogle+ ShareTwitter Share

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल के लिए 2022 एक शानदार साल कहा जा सकता है। दो साल कोरोना महामारी के कारण इस साल ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिक्री में बेहतरीन उछाल आया। नई कारें भी बाजार में आईं। जानिए दिसंबर में कौनसी कंपनी की वाहन बिक्री रही सबसे शानदार-

स्कोडा ऑटो इंडिया की बिक्री 48 प्रतिशत बढ़ी : स्कोडा ऑटो इंडिया की बिक्री दिसंबर महीने में 48 प्रतिशत बढ़कर 4,788 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने बताया कि उसने पिछले साल इसी महीने में 3,234 इकाइयां बेची थीं।

कंपनी ...
... ने वर्ष 2022 के पूरे साल में कुल 53,721 वाहनों की बिक्री की। यह वर्ष 2021 में हुई 23,858 इकाइयों की बिक्री की तुलना में दोगुनी से अधिक उछाल को दर्शाता है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक पेट्र सॉल्क ने कहा, 'हमने पिछले साल अपने वार्षिक राजस्व को दोगुना से अधिक कर दिया। बिक्री ने मासिक और तिमाही बिक्री के सारे आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया।'

स्कोडा ने कहा कि इस दौरान कंपनी ने देश भर में बिक्री और सर्विस केंद्रों की संख्या को बढ़ाकर 240 के करीब पहुंचा दिया है।

टाटा मोटर्स में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी : टाटा मोटर्स की दिसंबर 2022 में कुल घरेलू बिक्री 10 फीसदी की वृद्धि के साथ 72,997 इकाई रही है जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 66,307 वाहन बेचे थे।

टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री समीक्षाधीन महीने में 40,043 इकाई रही है जो दिसंबर 2021 की 35,299 इकाई की तुलना में 13.4 फीसदी अधिक है।

बयान के मुताबिक पिछले महीने इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री निर्यात समेत 3,868 इकाई रही है जो दिसंबर 2021 में बिके 2,355 इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में 64.2 फीसदी अधिक है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हिकल लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ हमें उम्मीद है कि वृद्धि की रफ्तार कायम रहेगी। विभिन्न राज्यों की प्रगतिशील नीतियों की घोषणा से भी इन्हें बढ़ावा मिलेगा।

वाणिज्यिक वाहनों के मामले में टाटा मोटर्स ने कहा कि इनकी कुल बिक्री घटकर 33,949 इकाई रह गई जो दिसंबर 2021 में 34,151 इकाई थी। हालांकि घरेलू बिक्री 6.3 फीसदी बढ़कर 32,954 इकाई रही है। दिसंबर 2021 में 31,008 इकाई थी।

एमजी मोटर्स ने बेचे रिकॉर्ड वाहन : एमजी मोटर इंडिया ने दिसंबर 2022 में उसकी खुदरा बिक्री 53 प्रतिशत बढ़कर 3,899 इकाई रही।

कंपनी ने 2021 के इसी महीने में 2,550 इकाइयां बेची थीं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि महामारी और लॉजिस्टिक बाधाओं की दोहरी चुनौतियों से उत्पादन प्रभावित हुआ है, लेकिन आने वाले महीने में हालात बेहतर हो सकते हैं।

एमजी मोटर ने कहा कि उसने देश में कई उद्योग साझेदारियों के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना जारी रखा है। इसके तहत जियोबीपी और बीपीसीएल के साथ चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।

हुंदै ने 57,852 कारें बेचीं : हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की कुल बिक्री दिसंबर में 18.2 प्रतिशत बढ़कर 57,852 इकाई रही। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। एचएमआईएल ने एक बयान में कहा कि उसने दिसंबर, 2021 में 48,933 इकाइयां बेची थीं।

कंपनी की घरेलू बिक्री दिसंबर, 2022 में 20.2 प्रतिशत बढ़कर 38,831 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 32,312 इकाई रही थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का निर्यात भी 14.4 प्रतिशत बढ़कर 19,021 इकाई हो गया।

एचएमआईएल ने कहा कि कैलेंडर वर्ष 2022 में कंपनी की घरेलू बिक्री 9.4 प्रतिशत बढ़कर 5,52,511 इकाई के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। कंपनी ने वर्ष 2021 में 5,05,033 इकाइयों की घरेलू बिक्री की थी।

वर्ष 2022 के समूचे साल में कंपनी की कुल बिक्री 10.3 प्रतिशत बढ़कर 7,00,811 इकाई रही। यह इसके एक साल पहले 6,35,413 इकाई रही थी।

एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी ने उपभोक्ताओं के रुझान के अनुरूप एक मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो पेश करते हुए अपनी उच्चतम घरेलू बिक्री दर्ज की है।

टोयोटा की बिक्री में गिरावट : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की थोक बिक्री दिसंबर 2022 में 3.8 प्रतिशत गिरकर 10,421 इकाई रही। टीकेएम ने कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2021 में डीलरों को 10,834 इकाइयां भेजी थीं।

इसके साथ ही कैलेंडर वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल 1,60,357 इकाइयां बेची हैं। यह संख्या कैलेंडर वर्ष 2021 में बिकी 1,30,768 इकाइयों से 23 प्रतिशत अधिक है।

पिछले वर्ष के दौरान हुई बिक्री पिछले एक दशक में कंपनी की सर्वाधिक थोक बिक्री रही। कंपनी ने कहा कि इससे पहले इसने 2012 में कुल 1,72,241 इकाइयों के साथ उच्च बिक्री की थी।

टीकेएम के एसोसिएट उपाध्यक्ष (बिक्री और रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने कहा, 'पिछला वर्ष अर्बन क्रूजर हाइराइडर और इनोवा हाइक्रॉस जैसे नए उत्पादों को बाजार में उतारने के साथ बिक्री प्रदर्शन के मामले में भी कंपनी के लिए 'जबरदस्त' रहा है।'

मारुति की बिक्री में गिरावट : मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने दिसंबर के महीने में 1,39,347 इकाइयों की थोक बिक्री की जो एक साल पहले की तुलना में 9 प्रतिशत कम है।

कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि दिसंबर 2021 में उसने कुल 1,53,149 वाहनों की बिक्री की थी। इस तरह उसकी थोक बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट आई है।

पिछले महीने मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में कुल 1,13,535 वाहन बेचे जो एक साल पहले के समान महीने में बिके 1,26,031 वाहनों की तुलना में 9.91 प्रतिशत कम है।

दिसंबर 2022 में आल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री सिर्फ 9,765 इकाई रही। इसी तरह बलेनो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगन-आर जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री भी घटकर 57,502 इकाई रही।

हालांकि ब्रेजा, एर्टिगा, एस-क्रॉस, एक्सएल-6 और ग्रैंड विटारा जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री एक साल पहले के 26,982 वाहनों की तुलना में बढ़कर 33,008 इकाई हो गई।

कंपनी ने बयान में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कमी होने का वाहनों के उत्पादन पर थोड़ा असर रहा। कंपनी ने इस असर को कम करने के लिए हरसंभव कदम उठाए। (इनपुट भाषा)

Total Views: 275Word Count: 951See All articles From Author

Add Comment

General Articles

1. Purchase Corporate Bonds On Online Bond Platforms: Fees And Process Compared
Author: Ravi Fernandes

2. What Is A Pedestrian Tug And How Does It Work?
Author: Sima

3. Sec-100 Entry Level Cybersecurity Certification: A Beginner’s Guide
Author: Oscptraining Seo

4. Smarter Decisions With Ai-powered Web Scraping For Growth
Author: webfusion

5. Restaurant Nutrition Data Monitoring: How To Track Calorie And Allergen Changes On Menus (2026)
Author: food data scrape

6. Best Home Appliance Repair Service In Jaipur For Every Household
Author: Ruhi

7. Swiggy & Zomato Api Integration Guide 2026
Author: iwebdatascraping

8. Turning Blanks: Small Pieces Of Wood, Endless Creative Possibilities
Author: Mike

9. Choosing The Right Heat Exchanger For Industrial Cooling Applications
Author: Nbr coolingsystem

10. Who Decides What India Buys? Loyalty Lessons From Masons, Painters, Electricians And Mechanics
Author: Loyltworks

11. Why Sound Control Matters In Modern Live Performance Setups
Author: VIP pro audio

12. How To Automate Restaurant Review Monitoring With Alerts Across Google, Yelp And Tripadvisor (2026)
Author: food data scrape

13. Top Benefits Of Using An Iron Straightening Machine In Industries
Author: ravina

14. The Role Of Single-use Ophthalmic Knives
Author: Makvin Surgical

15. Why Xlr Microphone Cables Matter In Professional Audio
Author: PROX

Login To Account
Login Email:
Password:
Forgot Password?
New User?
Sign Up Newsletter
Email Address: