ALL >> Religion >> View Article
January Birthday Astrology : साल के पहले महीने जनवरी में आता है बर्थ डे, तो जान लीजिए कैसे हैं आप
आपका जन्म किसी भी साल के जनवरी माह में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है आप बेहद आकर्षक और प्रोफेशनल हैं। भाग्य का चमकीला सितारा हमेशा आपके साथ चलता है। आप अपने गम कभी किसी को नहीं बताते यही वजह है कि दुनिया एक खुशमिजाज व्यक्तित्व के रूप में आपको जानती है।
आप मेहनत में नहीं बल्कि 'कड़ी' मेहनत में विश्वास रखते हैं। काम और करियर को लेकर आपमें एक तरह की दीवानगी पाई जाती है। आप बेहद संस्कारी और आदर्श बच्चे के रूप में समाज पर अपनी छाप छोड़ते हैं। ...
... आपको नहीं पता होगा लेकिन कई लोगों के लिए आप प्रेरणास्त्रोत होते हैं। एक बेहद साफ-सुथरी और गरिमामयी छवि वाले जनवरी के जातक अपने हर काम पर खुद ही बारीक नजर रखते हैं। वाणी की देवी आप पर विशेष प्रसन्न होती है।
बातों के आप जादूगर होते हैं। आपको सबको साथ लेकर चलने में खुशी मिलती है। बिखराव आपको पसंद नहीं है। मन आपका कांच की तरह स्वच्छ होता है। आपमें इंसान को पहचानने की विलक्षण शक्ति होती है। बावजूद इसके आप अपने आसपास के लोगों से ही धोखा खा जाते हैं।
अगर आपको किसी से काम निकलवाना है तो उसकी कमियों के प्रति जानबूझ कर आंखे बंद किए रहते हैं। जैसे ही आपका काम निकला आप अगले को कुशलता से किनारे पर भी लगा देते हैं। आप पर कोई हावी नहीं हो सकता क्योंकि आपकी पर्सनेलिटी ही इतनी प्रखर और प्रभावशाली होती है कि सामने वाला अपनी बात को कहने से पहले दो बार सोचने पर बाध्य हो जाता है।
कुछ जनवरी में जन्मे युवाओं में यह कमी पाई जाती है कि पूरी बात सुनने से पहले ही रिएक्ट कर देते हैं। कुछ बंदे कान के कच्चे भी होते हैं। आप यूं तो दोस्तों में कूल और डिसेंट बंदे के रूप में जाने जाते हैं, मगर अगर सबकुछ आपके अनुसार ना हो तो आपका टेंपरामेंट सीमाएं तोड़ने में देर नहीं करता। हर काम आपको समय पर चाहिए लेकिन खुद आप दूसरों के समय की उतनी कद्र नहीं कर पाते हैं।
दिल से आप मासूम होते हैं किसी के प्रति कड़वाहट नहीं पालते लेकिन अगर प्रतिस्पर्धा पर उतर आए तो सामने वाले को पछाड़ कर ही दम लेते हैं। लाइफ के प्रति आपका नजरिया बेहद स्पष्ट होता है। आपको कब, कितना और कैसे चाहिए यह दिमाग में एकदम क्लियर होता है। आप परिस्थितियों के अनुसार मोल्ड हो जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति आपके जीवन में विशेष महत्व रखता है तो उसे सहारा देने में आपका इगो आड़े नहीं आता। धर्मालु इस कदर होते हैं कि कभी-कभी धर्मांध होने की हद तक पहुंच जाते हैं।
प्यार के मामले में इनके जैसा कमिटेड बंदा मिलना मुश्किल है। हल्के-फुल्के अफेयर जितने चाहे हो सकते हैं लेकिन जिसे एक बार दिल में बसा लिया, तो बस बसा लिया। कुछ किशोर थोड़े कन्फ्यूज्ड पाए जाते हैं और हर किसी से प्यार का वादा कर बैठते हैं, बाद में मैच्योरिटी आने पर बेहद स्मार्टली किसी एक के पल्लू से बiध जाते हैं। अक्सर गलत फैसले लेते हैं लेकिन यह तय है कि समाज इनके गलत फैसले भूल जाता है।
जनवरी में जन्में युवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आर्मी, चार्टेड अकांउटेंट, लेक्चररशिप या फिर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में जाते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता की दुनिया कायल होती है।
इस माह में जन्मी लड़कियां बेहद रोमांटिक और स्मार्ट होती है। मासूम होने का ढोंग करती हैं पर होती नहीं है। कॉलेज कैंपस में इनके अफेयर्स चटखारे लेकर सुने जा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि हर किसी से इनका नाम जुड़ता है मगर जिससे जुड़ता है वह बहुत जल्दी गलियारों में आ जाता है। ये अपना प्यार छुपाकर नहीं रख सकतीं। इनके रोमांटिक स्वभाव के कारण पार्टनर इनके दीवाने होते हैं। लड़कों को बस में रखने की अदभुत कला जानती है।
जनवरी वाले हर युवा को सलाह है कि थोड़े से स्वार्थी स्वभाव पर कंट्रोल करें। कभी-कभी दूसरों के नजरिये से भी दुनिया देखें। दोस्तों को बेवकूफ समझने की प्रवृत्ति का त्याग करें। किसी का भरोसा ना तोड़ें। भाग्य का सितारा हमेशा आपके साथ है उसे सही वक्त पर पहचानें। हैप्पी बर्थ डे!
लकी डे :थर्सडे, फ्राइडे, संडे
लकी नंबर : 5, 3, 1
लकी स्टोन : गोमेद और ब्लू टोपाज
लकी कलर : डार्क ब्ल्यू, रेड और लाइट येलो
Add Comment
Religion Articles
1. Different Types Of Durga Puja: Nav Durga Path, Durga Saptashati And Durga ShatchandiAuthor: Jatin
2. Book Maha Lakshmi Pujan For Diwali: Rituals And Online Services
Author: Jatin
3. Acharya Devraj Ji: Master Of Indian Astrology And Spiritual Guidance
Author: Acharya Devraj ji
4. Acharya Devraj Ji: A Top Astrologer In Delhi
Author: Acharya Devraj ji
5. Can Pitru Shanti Puja Be Performed Online? A Complete Guide
Author: Jatin
6. Feed Crows Seva Online: A Simple Way To Perform Pitru Seva
Author: Jatin
7. Why Acharya Devraj Ji Most Famous Best Numerologist In Delhi ?
Author: Acharyadevrajji
8. Pitru Seva During Pitru Paksha: Why Feeding Crows Is Practiced
Author: Jatin
9. How To Perform Pitru Shanti Puja During Pitru Paksha
Author: Jatin
10. Online Navratri Puja: How Devotees Can Participate In Maa Durga Worship From Home
Author: Jatin
11. How To Choose The Right Navratri Puja For Your Spiritual Goals
Author: Jatin
12. Trimbakeshwar Kaal Sarp Puja Booking, Cost And Complete Guide
Author: Trimbakeshwar Pooja
13. Online Puja Services In India: Complete Guide To Online Puja Booking, Puja Websites & Apps
Author: Jatin
14. Astrologer In Ahmedabad: Trusted Guidance For Life, Career, Marriage And More
Author: panchmukhi astrologer
15. How To Book Authentic Vedic Pujas Online Safely (complete Guide)
Author: satvik






