123ArticleOnline Logo
Welcome to 123ArticleOnline.com!
ALL >> Religion >> View Article

मीन राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?

Profile Picture
By Author: WD_ENTERTAINMENT_DESK
Total Articles: 22
Comment this article
Facebook ShareTwitter ShareGoogle+ ShareTwitter Share

12 राशियों में सबसे अंत में आती है मीन राशि। इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। साल 2023 के नवंबर और दिसंबर महीने मीन राशि के लिए आश्चर्यजनक रूप से लाभकारी साबित होंगे। मंगल ग्रह नए साल 2023 में आपके पक्ष में रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। आर्थिक रूप से मीन राशिफल 2023 भविष्यवाणी करता है कि आपको इस साल अच्छे अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

मीन राशिफल 2023
12 राशियों में सबसे अंत में आती है मीन राशि। इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। साल 2023 के ...
... नवंबर और दिसंबर महीने मीन राशि के लिए आश्चर्यजनक रूप से लाभकारी साबित होंगे। मंगल ग्रह नए साल 2023 में आपके पक्ष में रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। आर्थिक रूप से मीन राशिफल 2023 भविष्यवाणी करता है कि आपको इस साल अच्छे अनुकूल परिणाम मिलेंगे। धन की आवक पिछले वर्षों की तुलना में अच्छी होगी। जब आपका स्वामी ग्रह बृहस्पति सक्रिय होगा, तब आपकी सेहत में सुधार होगा। इसलिए यदि आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, तो निश्चिंत रहें, इस साल जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। रोमांस के लिए यह साल चुनौतियां लेकर आएगा, ऐसे में आपको अपने मन को साफ रखने की जरूरत है।

इस वर्ष शुक्र और बुध पूरी तरह से आपकी मदद करेंगे। 2023 में अधिकतर ग्रहों का गोचर पक्ष में होगा। ग्रह आपके रिलेशनशिप को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। जो लोग शादी के लिए उपयुक्त साथी की तलाश कर रहे हैं, उनकी खोज इस वर्ष खत्म हो जाएगी। लव रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि कुछ चीजें आपकी सोच से अलग हो सकती है। साल का पहला भाग बहुत अच्छा रहेगा। नई योजना में बहुत ज्यादा पैसे न निवेश करें। आपको नई योजना में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पार्टनर के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस साल सुलह की उम्मीद बन रही है। इस साल आपके मित्र बहुत मददगार होंगे। अगर पूजा पाठ में कमी की तो शनि ग्रह जीवन में धन संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है। आपको अतिरिक्त खर्च करने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए ही भविष्य में दिक्कतें खड़ी कर सकता है। इस साल आपको अच्छी मात्रा में धन प्राप्त होगा लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि समझदारी से खर्च करें। परिवार में संबंधों को लेकर तनाव के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं, उन लोगों को सोच समझ कर निर्णय लेना चाहिए। जल्दबाजी करना आपके लिए सही नहीं है।

मीन करियर राशिफल 2023 आपको सलाह देता है कि आप अपनी खामियों और व्यवहार पर इस साल कार्य करें। चीजों को अधूरा छोड़ना सही नहीं है। आपको बिजनेस में धोखे का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप काफी समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो साल 2023 इस संबंध में आपके लिए शुभ साबित होगा। आप समय का सदुपयोग करें और परीक्षा की जी जान से तैयारी करें। कड़ी मेहनत करने वाले लोगों की पदोन्नति होगी। जो लोग अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं, उन्हें वर्ष 2023 के अंत में नौकरी मिल जाएगी। इस साल परिवार में बहस या मनमुटाव हो सकता है। इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। बहस की वजह से तनाव हो सकता है।

परिवार पैसों की तंगी से जूझ रहा है, तो भविष्य में आने वाली अच्छी खबर के लिए तैयार रहें, क्योंकि समस्या जल्द ही हल हो जाएगी। अनपेक्षित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपको हैरान भी कर सकती है। इस वर्ष आपको पेट से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, राशिफल कहता है कि यदि आप अस्वास्थ्यकर भोजन कर रहे हैं, तो अच्छा होगा कि वर्ष 2023 में इन चीजों से बचें।

इस साल दुर्घटनाएं आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा कि वे सड़कों पर अधिक सावधान रहें और सुरक्षित रूप से ड्राइव करें। बाहर के खाने से परहेज करें और मौसमी बदलावों के लिए अच्छी तरह से तैयार रहें। शादी का फैसला जल्दबाजी में लेना सही नहीं होगा। धैर्य और विवेक बनाए रखें। कोई नया व्यवसाय शुरू करेंगे हालांकि इस साल उसके सफल होने की संभावना बहुत कम होगी। कानूनी मामलों में मीन राशि के जातकों को राहत मिलेगी, क्योंकि चीजें उनके पक्ष में होंगी। जल्द ही आप किसी के साथ बेहतर जीवन की शुरुआत करेंगे और रिश्ता बेहतर और लंबे समय तक चलेगा।

Total Views: 604Word Count: 729See All articles From Author

Add Comment

Religion Articles

1. Book Maha Lakshmi Pujan For Diwali: Rituals And Online Services
Author: Jatin

2. Acharya Devraj Ji: Master Of Indian Astrology And Spiritual Guidance
Author: Acharya Devraj ji

3. Acharya Devraj Ji: A Top Astrologer In Delhi
Author: Acharya Devraj ji

4. Can Pitru Shanti Puja Be Performed Online? A Complete Guide
Author: Jatin

5. Feed Crows Seva Online: A Simple Way To Perform Pitru Seva
Author: Jatin

6. Why Acharya Devraj Ji Most Famous Best Numerologist In Delhi ?
Author: Acharyadevrajji

7. Pitru Seva During Pitru Paksha: Why Feeding Crows Is Practiced
Author: Jatin

8. How To Perform Pitru Shanti Puja During Pitru Paksha
Author: Jatin

9. Online Navratri Puja: How Devotees Can Participate In Maa Durga Worship From Home
Author: Jatin

10. How To Choose The Right Navratri Puja For Your Spiritual Goals
Author: Jatin

11. Trimbakeshwar Kaal Sarp Puja Booking, Cost And Complete Guide
Author: Trimbakeshwar Pooja

12. Online Puja Services In India: Complete Guide To Online Puja Booking, Puja Websites & Apps
Author: Jatin

13. Astrologer In Ahmedabad: Trusted Guidance For Life, Career, Marriage And More
Author: panchmukhi astrologer

14. How To Book Authentic Vedic Pujas Online Safely (complete Guide)
Author: satvik

15. Kaal Sarp Dosh Vs Mangal Dosh: Understanding The Key Differences
Author: Saraswati

Login To Account
Login Email:
Password:
Forgot Password?
New User?
Sign Up Newsletter
Email Address: