123ArticleOnline Logo
Welcome to 123ArticleOnline.com!
ALL >> General >> View Article

Who Is Santa : सांता क्लॉस कौन है, कहां रहते हैं और लाखों पत्रों का जवाब आखिर कौन देता?

Profile Picture
By Author: WD entertelment desk
Total Articles: 37
Comment this article
Facebook ShareTwitter ShareGoogle+ ShareTwitter Share

25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन चर्च या घरों में लोग सैंटा या सांता क्लॉज़ बनकर बच्चों को गिफ्‍ट देते हैं। पुरानी कहानी के अनुसार सैंटा या सांता क्लॉज़ नामक एक वृद्ध बच्चों के लिए उपहार टॉफियां आदि बहुत-से गिफ्ट बांटते थे। आखिर ये सांता क्लॉज कौन है, क्या है उनका पता और क्रिसमय पर लिखे लाखों पत्रों का जवाब आखिर कौन देता होगा?

कौन है सांता क्लॉज | who is santa claus : कई लोग सैंटा क्लॉज को एक कल्पित पात्र मानते हैं। उनका मानना है कि इस पात्र को सबसे पहले कोको ...
... कोला कंपनी ने गढ़ा क्योंकि उनकी बोतल के रंग के कपड़े सैंटा क्लॉज पहनते हैं। मतलब यह कि सैंटा क्लॉज को उपभोक्तावाद ने लोकप्रिय बनाया। इससे पहले इन्हें कोई नहीं जानता था। आज के आधुनिक युग के सांता का अस्तित्व 1930 में आया। हैडन संडब्लोम नामक एक कलाकार कोका कोला की एड में सांता के रूप में दिखाई दिया। कहते हैं कि अब सैंटा क्लाज़ के साथ और भी कई कहानियां जोड़ दी गई है। उन्हें मदद करने वाले बौने एल्वज की कहानियां भी बताई जाती है। तारों से जुड़ी कहानियां और जिंगल बेल का गीत भी जोड़ा गया है। सैंटा के संबंध में एक और लोककथा है जो गीत 'सांता क्लॉज़ इस कमिंग टू टाउन" में प्रचलित है।

संत निकोलस ही हैं सैंटा क्लॉज | Santa Claus is Saint Nicholas : कुछ लोग मानते हैं कि प्राचीन त्योहार यूल पर एक आंख और दाड़ी वाला बूढ़ा ओडिन अपने आठ पैरों वाले घोड़े पर सवार होकर शिकारियों के साथ जाता था। वहीं बाद में सैंटा क्लॉज के रूप में प्रसिद्ध हुआ। इसके अलावा कुछ विद्वान मानते हैं कि 16वीं सदी के फादर क्रिसमय और नेथरलैंड्स के सिंटरक्लाज़ को ही सैंटा क्लाज़ माना जाता है। हालांकि अधिकतर लोग मानते हैं कि संत निकोलस ही सैंटा क्लॉज हैं। सैंटा क्लॉज चौथी शताब्दी में मायरा के निकट एक शहर में जन्मे थे। उनका नाम निकोलस था। निकोलस को बच्चों से खास लगाव रहा। किसी भी त्योहर पर वह अपनी दौलत में से बच्चों के लिए वह खूब सारे खिलौने खरीदते और खिड़कियों से उनके घरों में फेंक देते। उनके इस कार्य के चलते उन्हें बिशप बना दिया गया था। बिशप के रूप में निकोलस की जिम्मेदारियां और बढ़ गईं। धीरे धीरे उनकी प्रसिद्धि उत्तरी योरप में भी फैलने लगी। लोग उन्हें सम्मान देने के लिए 'क्लॉज' कहना शुरू कर दिया। चूंकि कैथोलिक चर्च ने उन्हें 'संत' का ओहदा दिया था, इसलिए उन्हें 'सैंटा क्लॉज' कहा जाने लगा। जो आज 'सैंटा क्लॉज' के नाम से मशहूर है।

कहां रहते हैं सांता क्लॉज | where does santa claus live : सांता क्लॉज, सांता क्लॉज विलेज, एफआईएन 96930 आर्कटिक सर्कल, फिनलैंड। कई स्थानों पर सांता के पोस्टल वॉलेन्टियर रहते हैं जो सांता के नाम आए इन खतों का जवाब देते हैं। देश-विदेश के कई बच्चे सांता को खत की जगह ई-मेल भेजते हैं। जिनका जवाब उन्हें मिलता है और क्रिसमस के दिन उनकी विश पूरी की जाती है।

कौन देता है पत्रों का जवाब | Who answers letters : सांता को हर साल लाखों पत्र लिखे जाते हैं। ये पत्र अधिकतर छोटे बच्चों द्वारा लिखे होते हैं। इतनी बड़ी मात्रा में आने वाले पत्रों के लिए अलग से डाक कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होती है। कम से कम 20 देश ऐसे हैं जहाँ दिसंबर के महीने में खासतौर से नए कर्मचारी बहाल किए जाते हैं। यूरोपीय देशों में ये पत्र फादर सिमस या सेंट निकोलस तथा रूस में डेड मोरोज के नाम से पहचाने जाने वाले सांता को संबोधित होते हैं। सांता के पते के तौर पर कई बार विस्तृत जानकारी दी होती है, तो कई बार केवल 'टू सांता, नॉर्थ पोल' लिखा होता है। पत्रों में पते के तौर पर कई बार केवल सांता की छोटी-सी ड्रॉइंग बना दी जाती है।

कैसे दिखते हैं सांता क्लॉज | what does santa claus look like : सैंटा क्लॉज का स्वरूप सफेद लंबी दाढ़ी, सफेद बार्डर वाले लाल रंग के कपड़े और सफेद बार्डर वाली सिर पर लंबी टोपी पहने बूढ़े बाबा जैसा है। मान्यता अनुसार सैंटा क्रिसमस के दिन सीधा स्वर्ग से धरती पर आते हैं और वे बच्चों के लिए टॉफियां, चॉकलेट, फल, खिलौने व अन्य उपहार बांटकर वापस स्वर्ग में चले जाते हैं। परंपरा से बच्चे सैंटा को 'क्रिसमस फादर' भी कहते हैं।

Total Views: 455Word Count: 697See All articles From Author

Add Comment

General Articles

1. Purchase Corporate Bonds On Online Bond Platforms: Fees And Process Compared
Author: Ravi Fernandes

2. What Is A Pedestrian Tug And How Does It Work?
Author: Sima

3. Sec-100 Entry Level Cybersecurity Certification: A Beginner’s Guide
Author: Oscptraining Seo

4. Smarter Decisions With Ai-powered Web Scraping For Growth
Author: webfusion

5. Restaurant Nutrition Data Monitoring: How To Track Calorie And Allergen Changes On Menus (2026)
Author: food data scrape

6. Best Home Appliance Repair Service In Jaipur For Every Household
Author: Ruhi

7. Swiggy & Zomato Api Integration Guide 2026
Author: iwebdatascraping

8. Turning Blanks: Small Pieces Of Wood, Endless Creative Possibilities
Author: Mike

9. Choosing The Right Heat Exchanger For Industrial Cooling Applications
Author: Nbr coolingsystem

10. Who Decides What India Buys? Loyalty Lessons From Masons, Painters, Electricians And Mechanics
Author: Loyltworks

11. Why Sound Control Matters In Modern Live Performance Setups
Author: VIP pro audio

12. How To Automate Restaurant Review Monitoring With Alerts Across Google, Yelp And Tripadvisor (2026)
Author: food data scrape

13. Top Benefits Of Using An Iron Straightening Machine In Industries
Author: ravina

14. The Role Of Single-use Ophthalmic Knives
Author: Makvin Surgical

15. Why Xlr Microphone Cables Matter In Professional Audio
Author: PROX

Login To Account
Login Email:
Password:
Forgot Password?
New User?
Sign Up Newsletter
Email Address: