ALL >> General >> View Article
दुल्हन की तलाश में सोलापुर में अनोखे मार्च का आयोजन, कुंआरे युवक सेहरा सजा पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय
पुणे (महाराष्ट्र)। महिला-पुरुष अनुपात में विषमता का मुद्दा उठाते हुए विवाहयोग्य युवकों ने अपने लिए दुल्हन की तलाश में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मार्च निकाला। एक संगठन ने बुधवार को 'दुल्हन मोर्चे' का आयोजन किया था और जिलाधिकारी के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपकर महाराष्ट्र में लैंगिक अनुपात में सुधार के लिए प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम को कड़ाई से लागू करने की मांग की।
ज्ञापन में यह भी कहा गया ...
... कि राज्य सरकार मार्च में हिस्सा लेने वाले विवाहयोग्य युवकों के लिए दुल्हन का इंतजाम करे। दूल्हे की तरह सिर पर सेहरा सजाकर कई युवक घोड़ी पर चढ़कर बैंडबाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपने लिए दुल्हन की मांग की।
कार्यक्रम का आयोजन करने वाले ज्योति क्रांति परिषद के संस्थापक रमेश बारस्कर ने कहा कि लोग इस मोर्चे का मजाक उड़ा सकते हैं लेकिन गंभीर वास्तविकता यह है कि विवाहयोग्य युवाओं को सिर्फ इसलिए अपने लिए दुल्हन नहीं मिल रही है, क्योंकि राज्य में लैंगिक अनुपात अधिक है।
उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में लिंग अनुपात 1,000 लड़कों पर 889 लड़कियां हैं। बारस्कर ने कहा कि यह असमानता कन्या भ्रूण हत्या के कारण बनी हुई है और सरकार इस असमानता के लिए जिम्मेदार है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
Add Comment
General Articles
1. The Digital Revolution Of Video ContentAuthor: YouTube ReVanced
2. Delving Into The World Of Mock Psychology: A Humorous Exploration
Author: alpharegiments
3. The Evolution Of Typography In Graphic design
Author: Anshika digital media
4. Unleash The Power Of Your Codepipeline: Steps To Optimise
Author: social signiance
5. What Are Crypto Arbitrage Trading Bots And Their Importance?
Author: .
6. The Future Of Medical Billing: Innovations And Trends In New York's Healthcare Industry
Author: Paulpandi
7. ଜାଣନ୍ତୁ ଅଧିକ ଖାଇଲେ କେମିତି ଓଜନ କମେ
Author: Argus News
8. ଗରମରେ : କେମିତି ପିଇବେ ଚା କିମ୍ଵା କଫି
Author: Argus News
9. Hair Straightening ବାରମ୍ବାର କରୁଛନ୍ତି କି?
Author: Argus News
10. Unveiling The Enigmatic Beauty Of Blue Agate Slabs
Author: Fusion Gem Stones
11. ପ୍ୟାକ୍ ହୋଇଥିବା ଫଳ ରସ ପିଉଛନ୍ତି କି ?
Author: Argus News
12. Inchirierile De Masini Sunt Solutii Flexibile Si Atractive
Author: Razvan
13. Best State Of The Art Search Services In North Carolina, Usa
Author: Jyothsnarajan Dasi
14. Permira To Buy Majority Of Biocatch At $1.3bn
Author: Ben Gross
15. What Data Scientists Truly Accomplish, As Stated By 35 Data Scientists
Author: Sarika