ALL >> Religion >> View Article
घर की इस दिशा में रखें गहने, हर दिशा से आएगी धन-समृद्धि
JewelleryGold Jewellery
आभूषण या गहने (Jewellery) पहनने का शौक हर गृहणी को होता है। आभूषण महिलाओं (Womens) के सौंदर्य में चार चांद लगा देते हैं। सोने के आभूषण पहनने से सुंदरता निखरकर आती है। सभी के पास थोड़े-बहुत कीमती गहने अवश्य ही होते है।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर सुख-समृद्धि आएं और आपका धन, रुपया-पैसा दिनोंदिन बढ़ता रहे तो अपनाएं ये खास बातें ताकि आपके घर की धन-संपदा और गहनों में नितरंतर बढ़ोतरी हो। यहां जानिए घर की किस दिशा में रखें गहने कि उनमें अच्छी ...
... वृद्धि हो और आपके घर निरंतर धन आता रहे।
पढ़ें खास बातें-
1. पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है इससे उपलब्ध सामग्री या आभूषण में वृद्धि होती रहती है।
2. दक्षिण दिशा भारी सामान रखने की दृष्टि से श्रेष्ठ जगह मानी जाती है और गहनों में वजन होता है इसलिए इन्हें दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।
3. अगर आप उत्तर दिशा की तरफ खुलने वाली अलमारी में नकद व आभूषण रखते हैं तो यह बहुत ही शुभ है। अगर यह अलमारी भवन की उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखी हो तो, इस प्रकार रखने से अलमारी उत्तर दिशा की ओर खुलेगी और उसमें रखे गए पैसे और गहनों में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।
4. घर की सीढ़ियों के नीचे तिजोरी रखना शुभ नहीं होता है। सीढ़ियों या टायलेट के सामने भी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में कबाड़ या मकड़ी के जाले होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। अत: यहां गहने और तिजोरी रखने से बचें।
5. घर की अलमारी या तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मी जी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें दो हाथी सूंड उठाए नजर आते हैं। ऐसी फोटो लगाना बड़ा ही शुभ होता है। इसमें कीमती गहने रखने से शुभता आएगी तथा लक्ष्मी जी की कृपा से धन में निरंतर बढ़ोतरी होगी।
6. जहां आप गहने अथवा तिजोरी रखने वाले हैं, उस कमरे का रंग क्रीम या ऑफ व्हाइट रखने से धन लाभ तथा आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार होगा।
7. वास्तु के अनुसार रुपया या नकदी को उत्तर दिशा में रखना अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये वजन में हल्का होता है।
8. घर के पश्चिम दिशा में कीमती जेवर, धन, संपत्ति और आभूषण रखे जाएं तो परिवार का मुखिया बड़ी मुश्किल से धन कमा पाता है। अत: यहां गहने न रखें जाए तो ही अच्छा है।
Add Comment
Religion Articles
1. Book Maha Lakshmi Pujan For Diwali: Rituals And Online ServicesAuthor: Jatin
2. Acharya Devraj Ji: Master Of Indian Astrology And Spiritual Guidance
Author: Acharya Devraj ji
3. Acharya Devraj Ji: A Top Astrologer In Delhi
Author: Acharya Devraj ji
4. Can Pitru Shanti Puja Be Performed Online? A Complete Guide
Author: Jatin
5. Feed Crows Seva Online: A Simple Way To Perform Pitru Seva
Author: Jatin
6. Why Acharya Devraj Ji Most Famous Best Numerologist In Delhi ?
Author: Acharyadevrajji
7. Pitru Seva During Pitru Paksha: Why Feeding Crows Is Practiced
Author: Jatin
8. How To Perform Pitru Shanti Puja During Pitru Paksha
Author: Jatin
9. Online Navratri Puja: How Devotees Can Participate In Maa Durga Worship From Home
Author: Jatin
10. How To Choose The Right Navratri Puja For Your Spiritual Goals
Author: Jatin
11. Trimbakeshwar Kaal Sarp Puja Booking, Cost And Complete Guide
Author: Trimbakeshwar Pooja
12. Online Puja Services In India: Complete Guide To Online Puja Booking, Puja Websites & Apps
Author: Jatin
13. Astrologer In Ahmedabad: Trusted Guidance For Life, Career, Marriage And More
Author: panchmukhi astrologer
14. How To Book Authentic Vedic Pujas Online Safely (complete Guide)
Author: satvik
15. Kaal Sarp Dosh Vs Mangal Dosh: Understanding The Key Differences
Author: Saraswati






