123ArticleOnline Logo
Welcome to 123ArticleOnline.com!
ALL >> Religion >> View Article

खर मास के सटीक उपाय, पवित्र महीने में जरूर आजमाएं

Profile Picture
By Author: WD_ENTERTAINMENT_DESK
Total Articles: 22
Comment this article
Facebook ShareTwitter ShareGoogle+ ShareTwitter Share

Kharmas 2022: इन दिनों खर मास चल रहा है तथा इसका धार्मिक महत्व भी बहुत है। ज्योतिष के अनुसार सूर्यदेव जब धनु राशि में प्रवेश करते है, तब खर मास प्रारंभ होता है। तथा इन दिनों शुभ कार्य जैसे- नूतन गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन, कर्ण छेदन, आदि कई मांगलिक कार्यों को न करने की मनाही है, लेकिन इस महीने दान तथा पुण्‍य के कुछ खास उपाय करना चाहिए। आइए जानते हैं-

Khar Maas 2022

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 से खर मास (Khar Maas 2022) शुरू हो गया है। यह माह हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ...
... बहुत महत्व रखता है, क्योंकि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले शुभ समय या मुहूर्त जरूर देखा जाता हैं।साथ ही सूर्य की चाल भी देखते हैं, क्योंकि सूर्य जब धनु और मीन राशि में आते हैं तब खर मास लग जाता है।

अत: इन दिनों कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही है तथा इस महीने में दान-पुण्य के कार्य और उपाय करना लाभकारी होता है। आइए जानते हैं खर मास के लिए खास उपाय-


1. पौष महीने में आने वाले खर मास में प्रतिदिन भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने से जीवन में खुशियों का संचार होता है।

2. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में जागकर स्नानादि से निवृत्त होने के पश्चात तांबे के पात्र या लोटे में जल, रोली, लाल चंदन, गुड़, लाल पुष्प तथा शहद डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए।

3. खर मास में देवी-देवताओं की उपासना, ध्यान-पूजन, कथावाचन करना तन-मन और बुद्धि को पुष्ट करते हैं।

4. खर मास में भगवान शिव की आराधना का भी विशेष महत्व है, अत: शिव जी उपासना से कष्टों का निवारण होता है।

5. इसके साथ ही खर मास में श्रीविष्णु की पूजा-आराधना फलदायी है।

6. खर मास में पूरे महीने में सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करके प्रतिदिन चढ़ते सूरज को अर्घ्य अर्पित करने से सेहत, समृद्धि और शुभ फल मिलता है।

7. खर मास या मल मास की एकादशी के दिन उपवास रखकर भगवान श्री विष्णु का पूजन करके तुलसी के पत्तों से युक्त खीर का भोग लगाने की मान्यता है।

8. इन दिनों केसर मिले दूध से श्री‍हरि विष्‍णु का अभिषेक करके मंत्र- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का तुलसी की माला से अधिक से अधिक जाप करें।

9. खर मास में यदि प्रतिदिन गौ शाला जाना संभव ना हो तो घर में गाय की मूर्ति या तस्वीर लगाकर उसका पूजन करें।

10. इस महीने में भगवान का ध्यान लगाने तथा दान-पुण्य तथा जप करने से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।

Total Views: 174Word Count: 414See All articles From Author

Add Comment

Religion Articles

1. Black Magic Astrologer In Yelahanka
Author: saivaishnavi

2. Black Magic Astrologer In Jalna
Author: Vaishnaviastro123

3. Discover The Best Quran Articles Online For Enlightened Reading
Author: Almishkah

4. Best Astrologer In Tumkur
Author: Srisaivaishnavi

5. Vashikaran Astrologer In Yeshwanthpur
Author: saivaishnavi

6. Historical Significance Of The Council Of Laodicea
Author: Thomas

7. बुध के गोचर से मालामाल हो जाएंगे ये जातक, बस इन जातकों को रहना होगा बहुत सतर्क!
Author: Sadhak Guruprasad

8. Best Astrologer In Banashankari
Author: Srisaivaishnavi03

9. Professional Face Reader Astrologer In India: Design Your Future
Author: Madhavi Talks

10. Navigate Your Destiny: Numerology Consultation Online India
Author: Madhavi Talks

11. Black Magic Astrologer In Rajajinagar
Author: PandithVasudev

12. Black Magic Astrologer In Jangaon
Author: Srisaivaishnavi03

13. How To Make It A Faith-filled Summer: A Catholic Guide
Author: Jude Mascarenhas

14. Best Astrologer In Rajarajeshwari Nagar
Author: Pandithvasudev03

15. Discovering Clarity Through Automatic Writing And Akashic Records Workshops
Author: Unusual Digital

Login To Account
Login Email:
Password:
Forgot Password?
New User?
Sign Up Newsletter
Email Address: