123ArticleOnline Logo
Welcome to 123ArticleOnline.com!
ALL >> General >> View Article

बैंक ऑफ महाराष्ट्र को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए रू.389 करोड़ का निवल लाभ

Profile Picture
By Author: Kishor
Total Articles: 4
Comment this article
Facebook ShareTwitter ShareGoogle+ ShareTwitter Share

परिणाम एक नजर में
परिचालन कार्य-निष्पादन:
 वित्तीय वर्ष 20 की चौथी तिमाही के लिए बैंक का परिचालन लाभ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18.73% की बढ़ोत्तरी के साथ रु. 595 करोड़ रहा।
 वित्तीय वर्ष 20 की चौथी तिमाही के लिए निवल लाभ रू.58 करोड़ रहा।
 वित्तीय वर्ष 20 के लिए परिचालन लाभ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 29.55% की बढ़ोत्तरी के साथ रु. 2847 करोड़ रहा।
 वित्तीय वर्ष 19 के रू.4784 करोड़ की हानि की तुलना में वित्तीय वर्ष 20 के लिए निवल लाभ रू. 389 करोड़ रहा।
 एनआईएम वित्तीय ...
... वर्ष 19 के 2.53% की तुलना में बढ़कर वित्तीय वर्ष 20 में 2.60% रहा।
व्यवसाय वृद्धि:
 कुल व्यवसाय वित्तीय वर्ष 19 के रु. 2,34,117 करोड़ की तुलना में वित्तीय वर्ष 20 में बढ़कर रु.2,44,955 करोड़ रहा।
 बैंक की कासा जमाराशियां 31.03.2019 के 49.65% से बढ़कर 31.03.2020 को 50.29% रहीं।
 बचत खाता जमाराशियों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 7.80% बढ़ोत्तरी हुई, चालू खाता जमाराशियों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.32% बढ़ोत्तरी हुई।
 रिटेल अग्रिमों में 21.30% की बढ़ोत्तरी हुई और एमएसएमई अग्रिमों में 25.04% की बढ़ोत्तरी हुई।
पूंजी स्थिति :
 वित्तीय वर्ष 20 की समाप्ति पर 10.67% के सामान्य ईक्विटी टीयर 1 अनुपात के साथ कुल पूंजी पर्याप्तता 13.52% रही।
 तरलता कवरेज अनुपात 184.74% रहा।
आस्ति गुणवत्ता:
 निवल एनपीए 31.03.2019 के 5.52% की तुलना में घटकर 31.03.2020 को 4.77% रहा।
 सकल एनपीए 31.03.2019 के 16.40% की तुलना में घटकर 31.03.2020 को 12.81% रहा।
 प्रावधान कवरेज अनुपात 31.03.2019 के 81.49% की तुलना में बढ़कर 31.03.2020 को 83.97% रहा।
 कोविड-19 पर आरबीआई के दिनांक 17 अप्रैल, 2020 के परिपत्र के अनुसरण में बैंक द्वारा आवश्यक प्रावधान @5% अर्थात् रू.38 करोड़ की तुलना में कोविड-19 विनियामक पैकेज प्रावधान के प्रति वित्तीय वर्ष 20 में रू.150 करोड़ का प्रावधान किया गया।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के निदेशक मंडल ने मंगलवार, 16 जून, 2020 को पुणे में आयोजित अपनी बैठक में 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही तथा वर्ष के लिए वित्तीय परिणामों को अनुमोदन प्रदान किया।

लाभ-हानि खाता : 31 मार्च, 2020 को समाप्त अवधि
۩ परिचालन लाभ 31.03.2019 को समाप्त वर्ष के रु. 2197.61 करोड़ की तुलना में 31.03.2020 को समाप्त वर्ष के लिए बढ़कर रु.2847.06 करोड़ रहा। यह 31.03.2019 को समाप्त तिमाही के रु. 501.18 करोड़ की तुलना में 31.03.2020 को समाप्त तिमाही के लिए रु.595.07 करोड़ रहा।

۩ 31.03.2019 को समाप्त वर्ष के रु.4783.88 करोड़ निवल हानि की तुलना में 31.03.2020 को समाप्त वर्ष को निवल लाभ रु.388.58 करोड़ रहा। 31.03.2020 को समाप्त तिमाही के लिए निवल लाभ रू. 57.57 रहा।

۩ निवल ब्याज आय 31.03.2019 को समाप्त वर्ष के लिए रू.3733.48 की तुलना में रू.545.32 करोड़ (14.61%) की वृद्धि दर्ज करते हुए 31.03.2020 को समाप्त वर्ष के लिए रू.4278.80 करोड़ रही। यह 31.03.2019 को समाप्त तिमाही के रु.999.93 करोड़ की तुलना में 31.03.2020 को समाप्त तिमाही के लिए रु. 1022.51 करोड़ रही।
۩ निवल ब्याज मार्जिन (औसत ब्याज आय आस्तियों पर ब्याज अंतर) 31.03.2019 को समाप्त वर्ष के लिए 2.53% की तुलना में 31.03.2020 को समाप्त वर्ष के लिए बढ़कर 2.60% रहा।
۩ अग्रिमों पर आय 31.03.2019 को समाप्त वर्ष के लिए 7.68% की तुलना में 31.03.2020 को समाप्त वर्ष के लिए 7.23% रहा।
۩ निवेश पर आय 31.03.2020 को समाप्त वर्ष के लिए 7.23% रहा।
तुलन पत्र : 31 मार्च, 2020 को

۩ कुल कारोबार 31.03.2019 के रु.2,34,117 करोड़ की तुलना में 31.03.2020 को बढ़कर रु.2,44,955 करोड़ हो गया।
۩ कुल जमाराशियां 31.03.2019 के रु.1,40,650 करोड़ की तुलना में 31.03.2020 को रु.1,50,066 करोड़ रहीं।
۩ कासा जमाराशियां 31.03.2019 के रु.69,830 करोड़ से बढ़कर 31.03.2020 को रु. 75,475 करोड़ हो गईं, जिनमें वर्ष दर वर्ष आधार पर 8.08% की दर से रु.5,645 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई। कासा 31.03.2020 को बढ़कर 50.29% रहा।
۩ निवल अग्रिम 31.03.2019 के रु.82,666 करोड़ की तुलना में 5.09% की वृद्धि दर्शाते हुए 31.03.2020 को बढ़कर रु.86,872 करोड़ हो गए।

पूंजी पर्याप्तता

۩ बेसल III के अंतर्गत पूंजी पर्याप्तता अनुपात 31.03.2019 के 11.86% की तुलना में 31.03.2020 को 13.52% रहा।

۩ सीईटी 1 अनुपात 10.67% रहा जो विनियामक न्यूनतम स्तर से काफी ऊपर है। यह विभिन्न उपायों के माध्यम से सुविधाजनक रूप से पूंजी उगाहने की क्षमता को भी दर्शाता है।

आस्ति गुणवत्ता

۩ सकल एनपीए और निवल एनपीए 31.03.2019 के रु.15,324 करोड़ (16.40%) और रु. 4,559 करोड़ (5.52%) की तुलना में 31.03.2020 को रु.12,152 करोड़ (12.81%) और रु.4,145 करोड़ (4.77%) रहा। 31.12.2019 को सकल और निवल एनपीए का स्तर क्रमश: रु.15,746 करोड़ (16.77%) और रु.4,507 करोड़ (5.46%) था।

۩ प्रावधान की पर्याप्तता दर्शाते हुए 31.03.2020 को प्रावधान कवरेज अनुपात सुधरकर 83.97% हो गया।

कोविड-19 चुनौतियों के प्रति बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की प्रतिक्रिया

पिछले कई सप्ताह से कोविड-19 महामारी के कारण देश एक अभूतपूर्व संकट से जूझ रहा है। बैंक ने स्थिति की गंभीरता को शीघ्र ही समझ लिया। बैंक ने ग्राहकों / कर्मचारियों के कल्याण के लिए विभिन्न सहायक उपाय किए। 97.5% से अधिक शाखाएं और 88% एटीएम परिचालनरत थे।

बैंक ने 30 जून, 2020 तक चालू और बचत खातों में सेवा प्रभारों में छूट दी। बैंक ने आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के अंतर्गत जीईसीएल योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत, बैंक वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए रु.100 करोड़ तक के वार्षिक टर्नओवर वाले सभी व्यावसायिक खातों के लिए उधारकर्ताओं के कुल बकाया ऋण (अधिकतम रु. 25 करोड़ तक) के 20% तक कार्यशील पूंजी ऋण का प्रस्ताव दे रहा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कर्मचारियों ने पीएम-केयर्स कोष में रु. 5 करोड़ और मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड-19 के लिए रु. 1 करोड़ का अंशदान दिया। बैंक ने शाखाओं में ग्राहकों की भेंट के दौरान विभिन्न निवारक उपाय किए हैं जैसे कि मास्क, सैनिटाइज़र प्रदान करना और सामाजिक दूरी बनाए रखना। देश भर के सभी 32 अंचल कार्यालयों के माध्यम से, बीओएम ने फेस मास्क, दस्ताने, पानी की बोतलें, भोजन के पैकेट, कैनोपी अंब्रेला, ग्रॉसरी वस्तुएं आदि का वितरण करके 'कोरोना वारियर्स' का समर्थन करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ की हैं।

निवेशकों के लिए प्रस्तुति को बैंक की वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in पर अलग से दिया जा रहा है।

Total Views: 820Word Count: 955See All articles From Author

Add Comment

General Articles

1. How To Choose The Best Pest Control Service In Mahavir Nagar
Author: bdean

2. Grocery Data Compliance Scraping: What's Public And What's Not When Collecting Grocery Information?
Author: food data scrape

3. Natural Stone Driveways: Why They Are Becoming The Preferred Choice
Author: WorldWide Stone

4. Tinder Clone Script: Everything Entrepreneurs Need
Author: Migrateshop

5. Car Denting Painting Bhopal – Dent Removal, Scratch Repair And Repainting
Author: Vehicle Solution Bhopal

6. John Labunski Dallas Retirement Planning Strategies For Life
Author: John Labunski

7. How Staff Augmentation And Mobile App Development Help Businesses Build Scalable Digital Solutions
Author: Jessica Williams

8. Gmp Plant Setup And Upgradation Services Worldwide: A Complete Guide
Author: zenovel pharma

9. Instagram Profile Picture Size: The Complete Guide
Author: Best pva accounts

10. Ai In Children’s Education: Benefits, Challenges, And The Future Of Learning
Author: B.K Birla School

11. Fasteners Manufacturer And Supplier In India: Types, Uses & Buying Guide
Author: Vintex Steel

12. Grow Your Homestay Business Online With Staywithus
Author: saasAro

13. Experience Heritage And Culture With Hr Hotels & Resorts
Author: saasAro

14. How Material Handling Equipment Improves Workplace Safety
Author: Sima

15. Découvrir Le Rajasthan Et Le Taj Mahal Avec Une Agence De Voyage Spécialisée
Author: UTTAM

Login To Account
Login Email:
Password:
Forgot Password?
New User?
Sign Up Newsletter
Email Address: